Jadugora : खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ 7 सितंबर को प्रदर्शन, झामुमो जमशेदपुर प्रखंड ने बनाई रणनीति

जादूगोड़ा : खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आगामी 7 सितंबर को सुबह 10:30 बजे जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बड़ागोविंदपुर में प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर आंदोलन की रणनीति तैयार की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति शामिल हुए। बैठक में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और इसके विरोध में 7 सितंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने बताया कि धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन की अगुवाई प्रखंड सचिव जगत मार्डी, कोषाध्यक्ष संजय महतो और वे स्वयं करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के माध्यम से खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को लेकर पार्टी की आपत्तियों को सरकार एवं प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक में ग्राम प्रधान कृष्ण हांसदा, देवकी मुर्मू, बुलबुल दास समेत बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया।

इसे भी पढ़ें   Potka : न्यू सबुज संघ क्लब की ओर से आयोजित मां मनसा पूजा में सम्मिलित हुई समाजसेवी दुखनी सोरेन, सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में हर्षोल्लास और नम आंखों के बीच संपन्न हुआ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, सुवर्णरेखा नदी और जलाशयों में मां को दी गई भावभीनी विदाई

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के समापन और विजया दशमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल…

Spread the love

Jamshedpur : सुंदर नगर में विजयदशमी पर सिंदूरदान के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़; शोभायात्रा के साथ निकलेगी भव्य विसर्जन

जमशेदपुर : सुंदर नगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से विजयदशमी के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। सुबह 9 बजे से ही मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time