Chaibasa : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोआमुंडी में धूमधाम से मनाया गया ‘शिक्षक दिवस’

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोआमुंडी में शिक्षक दिवस का आयोजन उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सुमधुर गायन तथा भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ किया गया। इस दौरान डॉ. राधाकृष्णन के शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान और उनके उच्च आदर्शों को याद करते हुए विद्यार्थियों को उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। समारोह को संबोधित करते हुए टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोआमुंडी की प्राचार्या श्रीमती शशिकला ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि एक सच्चा शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान नहीं देता, बल्कि वह बच्चे के मन को खोलता है, उसके हृदय को स्पर्श करता है और उसके चरित्र का निर्माण करता है। शिक्षक हर छात्र के जीवन में उस मार्गदर्शक ज्योति की तरह हैं जो अज्ञानता के अंधेरे को दूर कर उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। दिन को और अधिक यादगार व आनंदमयी बनाने के लिए विद्यार्थियों ने गुरुजनों के मनोरंजन के लिए कई रोचक व मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। शिक्षकों ने भी इन खेलों में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे पूरा माहौल हंसी-खुशी और आत्मीयता से भर उठा। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और अपने शिक्षकों को ग्रीटिंग कार्ड्स व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके प्रति आदर और कृतज्ञता प्रकट की। इस विशेष अवसर पर लायंस क्लब के सदस्य श्री निरंजन मिश्रा द्वारा शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा में अवैध लौह अयस्क कारोबार का आरोप, फर्जी कागजात पर बंगाल भेजा जा रहा लौह आयस्क, जांच की मांग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साउथ प्वाइंट स्कूल में शिक्षक दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। सबसे पहले विद्यालय के डायरेक्टर प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिमा के…

Spread the love

Jamshedpur : गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी 

जमशेदपुर : गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में नवयुगदल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार क़े भाई बहनो द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time