Jamshedpur : साउथ प्वाइंट स्कूल में शिक्षक दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। सबसे पहले विद्यालय के डायरेक्टर प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में मनमोहक नृत्य, संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी शिक्षकों का मन मोह लिया। विद्यालय के डायरेक्टर शिवम शर्मा जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की आधारशिला हैं। विद्यार्थियों का कर्तव्य है कि वे अपने शिक्षकों का सम्मान करें और उनके द्वारा दिए गए ज्ञान एवं संस्कारों को अपने जीवन में अपनाएँ । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह जी ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। एक शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार और अनुभव से विद्यार्थियों के भविष्य को आकार देता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के इस स्नेह और सम्मान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में माखन चोरी की लीलाओं के साथ गोपियों के साक्षात्कार प्रेम का दिया संदेेश

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोआमुंडी में धूमधाम से मनाया गया ‘शिक्षक दिवस’

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोआमुंडी में शिक्षक दिवस का आयोजन उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सुमधुर गायन तथा भारत के…

Spread the love

Jamshedpur : गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी 

जमशेदपुर : गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में नवयुगदल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार क़े भाई बहनो द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time