Muri : मुरी के बांसारुली पंचायत में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, शिक्षा के महत्व पर हुई चर्चा

मुरी :  नागरिक अधिकार सुरक्षा मंच, सिल्ली के तत्वावधान में बांसारुली पंचायत में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पी. महतो ने की। समारोह में क्षेत्र के दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए नेचर हार्ट स्कूल के निदेशक ए. कुमार ने शिक्षा के प्रचार-प्रसार में अभिभावकों की भूमिका एवं सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों का सहयोग भी बेहद जरूरी है।

मंच के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष ने भी समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व और बच्चों के जीवन निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। मंच के सचिव ज्योति प्रसाद साहू ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की भूमिका को रेखांकित किया।

कार्यक्रम का संचालन दिनेश साहू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अशोक चौधरी ने किया।

इस अवसर पर महेश्वर मंडल, दुखी राम महतो, किस्टो महतो, राजेन्द्र प्रसाद महतो, सविता महतो, शोभा महतो, रेणुका महतो, रूनी बाला, निशा, प्रीति कुमारी, पदमलोचन महतो, अमूल्य रत्न महतो, श्रीहरि महतो, बैद्यनाथ महतो, विकास मुंडा, शंकर महतो, संजय महतो समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में माखन चोरी की लीलाओं के साथ गोपियों के साक्षात्कार प्रेम का दिया संदेेश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साउथ प्वाइंट स्कूल में शिक्षक दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। सबसे पहले विद्यालय के डायरेक्टर प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिमा के…

Spread the love

Chaibasa : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोआमुंडी में धूमधाम से मनाया गया ‘शिक्षक दिवस’

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोआमुंडी में शिक्षक दिवस का आयोजन उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सुमधुर गायन तथा भारत के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time