मुरी : सिंगपुर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की सिल्ली प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुना भगत ने की।
बैठक में संगठन की नई प्रखंड कमेटी के गठन को लेकर विभिन्न पदों के लिए कार्यकर्ताओं से आवेदन फॉर्म भरवाए गए। कमेटी में अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और प्रवक्ता के लिए एक-एक पद, जबकि उपाध्यक्ष और सचिव के लिए दो-दो पद निर्धारित किए गए हैं। पदों के लिए प्राप्त आवेदनों पर अंतिम निर्णय 27 सितंबर को रांची में होने वाली बैठक में लिया जाएगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गुना भगत ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और उपस्थिति जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के विस्तार के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।
बैठक में कृष्णा महतो, खुदीराम महतो, प्रकाश महतो, सीरिया महतो, जाकिर खान, अफताब अंसारी, हारून रसीद, गजेंद्र महतो, सृष्टिधर महतो, बासुदेव महतो, त्रिलोचन महतो, मुकेश बेदिया, मिठु बेदिया, गणेश बेदिया, अंबिका प्रसाद साहू, महावीर प्रसाद साहू, मुकेश गहराई, भागीरथ सिंह मुंडा, जगदीश कुम्हार, अजय महतो समेत दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Muri : लगातार वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त, कीचड से सड़क पर आवागमन हुआ मुश्किल
There is no ads to display, Please add some


















































