Adityapur : स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल के कई ठिकानों ED का छापा, 750 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी घोटाले और अवैध वित्तीय लेनदेन से जुड़ा है मामला

आदित्यपुर :  स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल के कई ठिकानों पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने एक साथ छापेमारी की. अहले सुबह करीब आठ बजे केंद्रीय जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने बिष्टुपुर स्थित आवासीय परिसर के साथ आदित्यपुर और गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लांट में कार्रवाई शुरू की. छापेमारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. जांच के दायरे में आए परिसरों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई, जबकि अंदर मौजूद लोगों को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई.ईडी की टीमें बिष्टुपुर के कांट्रैक्टर्स एरिया स्थित आवास के अलावा बर्मामाइंस, जुगसलाई और आदित्यपुर के हथियाडीह स्थित शारदा एंडेवर्स फैक्ट्री में तलाशी ले रही हैं.

अधिकारियों ने वित्तीय लेनदेन, खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों और कंप्यूटर की हार्ड डिस्क समेत विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की. कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण कागजात जब्त किए जाने की भी सूचना है. छापेमारी वाले सभी परिसरों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई करीब 750 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी घोटाले और अवैध वित्तीय लेनदेन से जुड़ी बताई जा रही है. कारोबारी पर बोगस कंपनियों के माध्यम से फर्जी बिलिंग करने, गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हासिल करने और राजस्व को नुकसान पहुंचाने के आरोपों की जांच की जा रही है. हालांकि, जांच की संवेदनशीलता को देखते हुए ईडी की ओर से फिलहाल कार्रवाई को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.

ज्ञानचंद जायसवाल पर इससे पहले भी 55.66 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले का आरोप लग चुका है. उस मामले में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. जांच में मेसर्स जय भोलानाथ कंपनी, मेसर्स मां शारदा एंडेवर और मेसर्स मेकर्स कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड से 22.31 करोड़ रुपये तथा मेसर्स केदारनाथ ट्रैक्सीन, ज्ञानदीप आयरन प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स विभ्रान स्क्रैप कंपनी से 33.35 करोड़ रुपये के गलत तरीके से आईटीसी लेने की बात सामने आने का दावा किया गया था. इससे पहले 7 अगस्त 2025 को भी ज्ञानचंद जायसवाल से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई हुई थी. अब एक बार फिर विभिन्न परिसरों पर ईडी की छापेमारी से जांच का दायरा बढ़ने की चर्चा है. फिलहाल अधिकारियों की तलाशी और दस्तावेजों की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : रुंगटा के सुंदरगढ़ कामंडा प्लांट में भीषण हादसा, टैंक फटने से 12 श्रमिकों की मौत, कारो और दक्षिण कोयल नदी में घुला जहरीला पानी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर में केंद्रीय शांति समिति की निष्क्रियता पर सवाल, दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की कार्यप्रणाली भी चर्चा में, संस्था की जवाबदेही तय करने की मांग

अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पु ने केंद्रीय शांति समिति की वर्तमान भूमिका और गतिविधियों की समीक्षा करने की मांग की जमशेदपुर : कभी जिले में केंद्रीय शांति समिति की भूमिका त्योहारों…

Spread the love

Jamshedpur : पुलिस जिस दिन चाह ले, उसी दिन से सट्टा और ड्रग्स का रुक जाएगा धंधा : सरयू राय 

सरयू का सवालः ड्रग्स-सट्टे का खेल रोकने में पुलिस क्यों पीछे हटी? बोले-कार्रवाई शुरू हुई तो सरगना तक पहुंचने की उम्मीद बंधी, कार्रवाई रुकी तो संदेह स्वाभाविक जमशेदपुर : शहर…

Spread the love

One thought on “Adityapur : स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल के कई ठिकानों ED का छापा, 750 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी घोटाले और अवैध वित्तीय लेनदेन से जुड़ा है मामला”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time