बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के मानुषमुड़िया स्थित मुख्य बाजार में बीती रात चोरों ने ग्रामीण बैंक के समीप निगमानंद महापात्र की इलेक्ट्रॉनिक दुकान के शटर का ताला तोड़कर और उसे एक तरफ से मोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा भारी मात्रा में तार, स्विच, बल्ब और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से सीसीटीवी का सेट-टॉप बॉक्स लेकर आसानी से फरार हो गए। वहीं सुबह दुकान खोलने पहुंचे मालिक को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने पंचायत मुखिया राम मुर्मू को सूचित किया, जिनकी सूचना पर थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश और एसआई अजय कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही मुख्य बाजार में हुई इस दुस्साहसिक वारदात से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में दहशत का माहौल है। जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने पुलिस से रात में गश्ती व पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है, जिस पर बरसोल पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरों को सलाखों के पीछे भेजने का आश्वासन दिया है।
इसे भी पढ़ें : Ranchi : रुंगटा के सुंदरगढ़ कामंडा प्लांट में भीषण हादसा, टैंक फटने से 12 श्रमिकों की मौत, कारो और दक्षिण कोयल नदी में घुला जहरीला पानी
There is no ads to display, Please add some


















































