Kolkata : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा में यात्रियों को नहीं होगी कोई दिक्कत, दक्षिण पूर्व रेलवे चलाएगा 19 जोड़ी स्पेशल ट्रेने, कोच की संख्या भी बढ़ेगी

कोलकाता : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने इस वर्ष व्यापक तैयारी की है। यात्रियों की सुविधा के लिए 19 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें कुल 344 फेरे लगाएंगी। इसके अलावा विभिन्न नियमित ट्रेनों में 30 कोच स्थायी रूप से बढ़ाए गए हैं, जिससे त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री क्षमता उपलब्ध होगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार, पिछले वर्ष पूजा और छठ के दौरान 19 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें कुल 356 फेरे चली थीं। इनमें से आठ जोड़ी ट्रेनों को बाद में नियमित सेवा में शामिल कर दिया गया। इसके अलावा एसईआर क्षेत्र में 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन तथा 28 जोड़ी ट्रेनों का इस क्षेत्र से होकर परिचालन हुआ था। यात्रियों की मांग को देखते हुए 74 कोच भी स्थायी रूप से बढ़ाए गए थे।

इस वर्ष चलने वाली प्रमुख स्पेशल ट्रेनों में शालीमार-चार्लापल्ली, विशाखापत्तनम-शालीमार, शालीमार-खुर्दा रोड, संतरागाछी-अजमेर, संतरागाछी-नाहरलागुन, पुरी-संतरागाछी, तिरुवनंतपुरम-संतरागाछी, चार्लापल्ली-संतरागाछी, संतरागाछी-दीघा और मालदा टाउन-संतरागाछी शामिल हैं।

इसके अलावा रांची-अजमेर, रांची-आनंद विहार, हटिया-बानो, हटिया-एसएमवीटी बेंगलुरु, हटिया-एलटीटी मुंबई, एलटीटी मुंबई-संतरागाछी, लखनऊ-आदित्यपुर तथा रांची-शालीमार के बीच भी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे का दावा है कि अतिरिक्त ट्रेनों और कोचों से नियमित सेवाओं पर भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम में दुर्गा पूजा में टाइट रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ का हुआऔपचारिक शुभारंभ


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : गांधी और शास्त्री जयंती पर बाल संप्रेषण गृह के बच्चों के बीच बांटे गए वस्त्र और खाद्य सामग्री

जमशेदपुर : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती  तथा  ‘विश्व मुस्कान दिवस’ के अवसर पर 2 अक्टूबर को घाघीडीह स्थित बाल संप्रेषण गृह कैंपस में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने बापू व शास्त्री जी को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा यूनियन कार्यालय के सभागार में मनाई गई। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time