Jamshedpur : गांधी और शास्त्री जयंती पर बाल संप्रेषण गृह के बच्चों के बीच बांटे गए वस्त्र और खाद्य सामग्री

जमशेदपुर : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती  तथा  ‘विश्व मुस्कान दिवस’ के अवसर पर 2 अक्टूबर को घाघीडीह स्थित बाल संप्रेषण गृह कैंपस में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के सौजन्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विशाल गौरव और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बाल कल्याण समिति के बच्चों के बीच वस्त्र, जूते-चप्पल, टॉफियां और बिस्कुट बांटे।

देश को आजाद करने में राष्ट्रपिता की अहम भूमिका : सीजेएम

कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल गौरव ने बच्चों को महात्मा गांधी के योगदान के बारे में बताया और उन्हें पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी। वहीं, डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बच्चों का कुशल-क्षेम जाना और अधिकारियों को उनकी देखरेख, भोजन की गुणवत्ता और बेहतर शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि वे देश के अनुशासित नागरिक बन सकें। मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि गांधी जयंती के साथ-साथ विश्व मुस्कान दिवस होने के कारण बच्चों के चेहरे पर खुशी लाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर संप्रेषण गृह के गृहपति सुजीत कुमार, सहायक रवि मुर्मू, पीएलवी अरुण रजक, रामकंडेय मिश्रा, ग्लोरिया पूर्ति और सीमा कुमारी सहित समिति के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने बापू व शास्त्री जी को जयंती पर दी श्रद्धांजलि


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kolkata : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा में यात्रियों को नहीं होगी कोई दिक्कत, दक्षिण पूर्व रेलवे चलाएगा 19 जोड़ी स्पेशल ट्रेने, कोच की संख्या भी बढ़ेगी

कोलकाता : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने इस वर्ष व्यापक तैयारी की है। यात्रियों की सुविधा के…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने बापू व शास्त्री जी को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा यूनियन कार्यालय के सभागार में मनाई गई। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time