जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के सम्मान में रविवार को टाटा मोटर्स के तीन विभागों क्वालिटी व सीसीई, वर्ल्ड ट्रक तथा ईआरसी में अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। सुबह 9 बजे सर्वप्रथम रोज़ हाउस में अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, जीएम जी. जी. मोंडल, क्वालिटी हेड प्रमोद भुरे, ईआर की वरीय प्रबंधक आंचल सिंहा समेत अन्य मौजूद थे।
रोज हाउस में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कंपनी के भविष्य, वर्तमान समय में उत्पादन की स्थिति तथा आगे की रणनीति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वागत समारोह मजदूर भाईयों से संवाद स्थापित करने का बेहतर अवसर होता है। लोग वहीं जाकर कुछ कहते हैं जहां उनके अपने होते हैं। हम सब एक परिवार की तरह है। इस लिए आपके बीच आकर अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप दुनिया में विश्वास और भरोसे के लिए जाना जाता है। कोरोना के भयावह दौर में सबों ने टाटा ग्रुप की दरियादिली देखी है। उन्होंने एक बार फिर सेफ्टी, क्वालिटी एवं उत्पादकता पर जोर दिया। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि नेतृत्व पर भरोसा बनाए रखें हम मिलकर हमेशा बेहतर करेंगे। कार्यक्रम को जीएम जी.जी. मोंडल, जीएम प्रमोद भुरे तथा ईआर की वरीय प्रबंधक आंचल सिंहा ने भी संबोधित किया।
आंचल सिंहा ने कहा कि यूनियन एवं प्रबंधन गाड़ी के दो पहिए की तरह है। टाटा मोटर्स में दोनों के बीच संबंध बेहद मजबूत है। उन्होंने कहा कि प्रमोशन, कर्मचारियों के लिए तकनीकी शिक्षा आदि कंपनी के बेहतर स्कीम है। जिसका लाभ सक्षम लोगों को उठाना चाहिए। उन्होंने सबों को आगामी पर्व त्यौहारों की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन पंकज गुप्ता ने किया । जबकि स्वागत भाषण अमन कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान गजमाला पहनाकर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह समेत प्रबंधन के वरीय पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
बाद में वर्ल्ड ट्रक एवं ईआरसी में अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। वर्ल्ड ट्रक में समारोह का संचालन मनोज सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन जुगनू वर्मा ने किया। यहां अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री आरके सिंह तथा प्रबंधन के वरीय पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया।
अंत में ईआरसी में अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। यहां अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, ईआरसी के जीएम विष्णु चंद्र दीक्षित समेत यूनियन के अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप राजवाड़ ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुनील कुमार ने किया।
इसे भी पढ़ें : TATA MOTORS : इंजन डिवीजन, प्लांट वन व फाइव थाउजेंड विभाग में अध्यक्ष – महामंत्री का हुआ जोरदार स्वागत
There is no ads to display, Please add some


















































