Deoghar : सदर अस्पताल बांट रहा रोग, अस्पताल में फैली गंदगी से संक्रमण का बढ़ा खतरा

देवघर : लोगों को निरोग रखने वाला देवघर सदर अस्पताल ही बीमारी बांट रहा है. अस्पताल परिसर में चारों ओर कूड़े-कचड़े का अंबार लगा है. इसमें मेडिकल कचरा भी है, जिससे संक्रामक का खतरा बना रहता है. लेकिन इन बातों से अस्पताल प्रशासन का सरोकार नहीं है. पिछले तीन दिनों से अस्पताल परिसर की सफाई नहीं हुई है. पहले रविवार और उसके बाद बसंत पंचमी की छुट्टी के कारण नगर निगम की गाड़ी अस्पताल नहीं पहुंच रही है. अस्पताल के पास अपना कचरा निस्तारण प्लांट इंसीनेटर नहीं है, इस कारण नगर निगम के भरोसे अस्पताल की सफाई व्यवस्था चल रही है. प्रसूति वार्ड के सामने सारे कचड़े को डंप किया गया है, जिससे सड़ांध पैदा हो रही है. नतीजतन मरीज और उनके परिजनों को नाक-मुंह बांधकर अस्पताल में इलाज करवाना पड़ रहा है. हालांकि अस्पताल प्रशासन का दावा है कि जल्द ही सारे कचरे का निस्तार कर दिया जाएगा. लेकिन तब तक मरीजों को दुर्गंध और कचरे के बीच ही रहना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : गर्मी की दस्तक के साथ ही BSL के आवासीय क्षेत्र में जल संकट की आहट, अवैध कनेक्शन को जिम्मेदार ठहरा रहे लोग

Spread the love

Related Posts

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Ranchi : प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए मरीजों को स्वस्थ जीवन की राह दिखा रहीं डॉ. अरवशी पांडे

रांची (संगीता पाण्डेय) : 5 वर्ष का आर्युवेदिक (प्राकृतिक चिकित्सा) का अनुभव रखने वाली डॉ अरवशी पांडे राँची क्षेत्र में पीड़ित लोगों का बेहतर से बेहतर चिकित्सा कर रही है।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time