West Singhbhum: महिला सशक्तिकरण केंद्र “आशाएं” का मनाया गया स्थापना दिवस

गुवा: महिला सशक्तिकरण केंद्र “आशाएं” का स्थापना दिवस 24 फरवरी 2013 को गुवा लौह अयस्क खान में किया गया था. इस अवसर पर केंद्र द्वारा धूमधाम से आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर और गुआ महिला समिति की अध्यक्ष डॉ. स्मिता भास्कर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.

कार्यक्रम का आयोजन और उपहार वितरण

स्थापना दिवस के इस खास मौके पर केंद्र में कार्यरत महिलाओं को उपहार वितरित किए गए और उन्हें दोपहर का भोजन भी कराया गया. महिलाओं ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि का स्वागत गीत और नृत्य के माध्यम से किया.

सम्मानित अतिथिगण और उपस्थित लोग

इस कार्यक्रम की देखरेख डीजीएम सीएसआर अनिल कुमार द्वारा की गई. इस दौरान एस.पी. दास, सी.बी. कुमार, राजेश सिंह, एम.डी. इकबाल, पी.के. सिंह, डॉ. अमन कुमार, डॉ. टी.सी. आनंद, देवकी कुमारी, मुखिया चांदमुनी लागुरी, पंचायत समिति सदस्य रेखा प्रसाद, नूतन एवं अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में अखंड ज्योति कलश यात्रा का आगमन, चिरिया में हुआ स्वागत 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time