Jamshedpur: भाजपा के भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सांसद राजीव प्रताप रूडी केंद्रीय बजट 2025 पर कल देंगे विशेष व्याख्यान

जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ द्वारा केंद्रीय बजट 2025 के विभिन्न पहलुओं पर एक गहन चर्चा हेतु विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया है. यह कार्यक्रम बुधवार को बिस्टुपुर स्थित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में आयोजित होगा, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सारण (बिहार) लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव प्रताप रूडी मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे.

कार्यक्रम का शुभारंभ

व्याख्यान का विधिवत शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा, जिसमें शहर के प्रमुख व्यवसायी, उद्यमी, उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि और भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे. इस दौरान केंद्रीय बजट 2025 के नीतिगत पहलुओं, कर सुधारों, आर्थिक विकास पर इसके प्रभाव और व्यावसायिक संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

तैयारियाँ पूर्ण

भा.ज.पा. जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने लौहनगरी के व्यवसायियों, उद्यमियों और प्रबुद्धजनों से इस व्याख्यान में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय बजट देश की अर्थव्यवस्था की दिशा निर्धारित करेगा, और इस पर सार्थक संवाद से व्यापार और उद्योग क्षेत्र को नई संभावनाएँ प्राप्त होंगी. इस उद्देश्य से ही यह व्याख्यान आयोजित किया गया है, जिसमें जमशेदपुर महानगर के सभी छोटे-बड़े उद्यमियों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: केरूआडूंगरी पंचायत भवन में सिलाई-कटाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ, 66 महिलाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time