MAHA SHIVRATRI 2025: महाशिवरात्रि महोत्सव पर शीतला माता मंदिर समिति की विशेष तैयारी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

जमशेदपुर: श्री श्री शीतला माता मंदिर समिति, भालूबासा, जमशेदपुर ने इस महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना बनाई है. मंदिर को इस बार विशेष रूप से सजाया जा रहा है, जहां बाबा भोलेनाथ का आकर्षक फूलों से श्रृंगार किया जा रहा है. मंदिर परिसर को नयनाभिराम बल्बों से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. मंदिर समिति के अध्यक्ष पवन अग्रवाल के अनुसार, इस वर्ष रूद्राभिषेक का कार्य संरक्षक गुरुव साहू द्वारा संपन्न कराया जाएगा.

 

भजन संध्या और महाआरती का आयोजन

इस अवसर पर भजनों की अमृत वर्षा के लिए वेदप्रकाश उपाध्याय को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. सांध्य समय महाआरती के बाद बाबा भोलेनाथ को खीर का प्रसाद अर्पित किया जाएगा, जिसे भक्तों में वितरित किया जाएगा. समिति के उपाध्यक्ष कमलेश साहू, सचिव हरिशंकर पंडित, और अन्य सदस्य आम जन की सुविधा के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं.

“शिव बनो” प्रतियोगिता के जरिए बच्चों को शिव के आदर्शों से जोड़ा जाएगा

इस पवित्र आयोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बच्चों के लिए “शिव बनो प्रतियोगिता” होगा. इस प्रतियोगिता में 5 से 12 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं. चयनित बच्चों को उचित सम्मान दिया जाएगा. यह पहल भारतीय सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है, ताकि अगली पीढ़ी को भगवान शिव के आदर्शों से जोड़ने का प्रयास किया जा सके.

 

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी होंगे मुख्य अतिथि

इस आयोजन में झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. वे इस आयोजन की गरिमा को और भी बढ़ाएंगे. जमशेदपुर शहर के सम्मानित नागरिकों से विनम्र निवेदन है कि वे 26 फरवरी को संध्या 6 बजे से शुरू होने वाले इस महाशिवरात्रि महोत्सव में भाग लें और ईश्वरीय कृपा प्राप्त करें.

इसे भी पढ़ें : MAHA SHIVRATRI 2025: बहरागोड़ा के सभी शिव मंदिरों में पूजा और व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी, सुबह 5 बजे खोल दिए जाएंगे मंदिर के पट 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 5001 से अधिक शिवभक्त कलशयात्री महिलाओं ने जंबू अखाड़ा स्थित बाबा लिंगेश्वरनाथ का किया जलाभिषेक

जमशेदपुर : पवित्र श्रावण मास के 24 अगस्त 2026 चौथे सोमवारी के पावन अवसर पर शहर के प्रसिद्ध जंबू अखाड़ा समिति द्वारा मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले एवं संरक्षक बंटी…

Spread the love

Potka : पोटका के जिला परिषद सदस्य पर हमला करने वालों  पर कार्रवाई की मांग, भाजपा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

पोटका : जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, उनके परिवार और साथियों के साथ 16 अगस्त की रात कांवड़ यात्रा के दौरान कैरासाई के समीप अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट के मामले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time