Adityapur : आदित्यपुर में नाले से मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

  • रेलवे यार्ड के समीप दीवार से सटे नाले में पड़ा था शव

आदित्यपुर : आदित्यपुर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब रेलवे यार्ड के समीप दीवार से सटे नाले के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव नाले में पड़ा हुआ था और प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि मौत कुछ दिन पहले हुई होगी। स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान सीता बस्ती निवासी मंगल लोहार के रूप में की है। बताया जा रहा है कि उनकी उम्र करीब 50 से 60 वर्ष के बीच थी। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

इसे भी पढ़ें : Municipal Elections  : जुगसलाई में पार्षद प्रत्याशी जदगीप सिंह मिंटू ने खोला चुनाव कार्यालय, जीत के प्रति आश्वस्त

मृतक पांच बेटियों का पिता, 5–6 दिनों से था लापता

स्थानीय लोगों के अनुसार मंगल लोहार शादीशुदा था और पांच बेटियों का पिता था। यह भी बताया गया कि वह शराब का आदी था और पिछले 5–6 दिनों से लापता था। लोगों का कहना है कि परिवार के सदस्य उसकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। खबर लिखे जाने तक शव नाले में ही पड़ा था और पुलिस को सूचना दिए जाने की बात कही जा रही थी। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और मामला जांच का विषय बना हुआ है।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : श्मशान काली मंदिर के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी और तनाव, विषाक्त पदार्थ खिलाए जाने के बाद हत्या की आशंका 

झाड़ग्राम : शहर में गुरुवार सुबह श्मशान काली मंदिर के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी और तनाव का माहौल बन गया। सुबह स्थानीय लोगों ने…

Spread the love

Jamshedpur : सावधान ! जमशेदपुर में पदस्थापित एक पुलिस पदाधिकारी का एकाउंट हुआ हैक !

जमशेदपुर : सावधान! आपका भी फेसबुक अकाउंट हैक हो सकता है ? जी हां, ऐसा इस लिए कह रहा हूं कि अबतक जो खबरें मिली हैं उससे यही प्रतीत होता…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time