Bahragora : रफ़्तार ने छीनी जिंदगी, बहरागोड़ा में ट्रक ने टेंपो को रौंदा, चालक की मौत, चार ग्रामीण गंभीर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 एक बार फिर रक्त रंजित हुआ। बुधवार को बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा चौक के पास एक अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने टेंपो को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में इलाज के लिए अस्पताल जा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार यात्री लहूलुहान हो गए।
इलाज कराने जा रहे थे अस्पताल, रास्ते में मिला काल:-
घटना के संबंध में बताया जाता है कि खंडामौदा निवासी प्रदीप बेरा (38) अपनी पत्नी सविता बेरा (27) और मासूम बेटे शुभम बेरा (6) के साथ बीमार होने के कारण डॉक्टर से परामर्श लेने पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लवपुर जा रहे थे। उनके साथ गांव के ही मनोरंजन सीट (40) भी टेंपो पर सवार थे।
किसी को अंदाजा नहीं था कि घर से कुछ ही दूरी पर मौत उनका इंतजार कर रही है। खंडामौदा चौक के पास पीछे से आ रहे काल रूपी ट्रक ने टेंपो चालक हराधन पाईकिरा (35) को संभलने का मौका तक नहीं दिया और टक्कर मारते हुए फरार हो गया।

चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन

टक्कर इतनी भयानक थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और भीतर सवार लोग बुरी तरह फंस गए। स्थानीय ग्रामीणों ने शोर सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। NHAI की एम्बुलेंस के जरिए सभी को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा पहुंचाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद सविता बेरा और मनोरंजन सीट की हालत नाजुक बताई जा रही है। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटों के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस की जांच शुरू

बरसोल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त टेंपो को कब्जे में ले लिया है और चालक हराधन पाईकिरा के शव को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।साथ ही फरार ट्रक की पहचान के लिए अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जया किशोरी ने भक्त नरसी की अटूट आस्था और प्रभु के प्रति समर्पण को किया उजागर

Spread the love

Related Posts

Potka : 26 जुलाई को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में लगेगा एकदिवसीय रक्तदान शिविर

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के तत्वावधान में 26 जुलाई को पंचायत भवन में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला पार्षद सूरज मंडल और…

Spread the love

Jhargram : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की मौत मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई,  कलाकार जगतऔर स्थानीय लोगों में भारी रोष

झाड़ग्राम : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर कलाकारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time