खड़गपुर के पुरीगेट इलाके में दिलीप घोष के खिलाफ गुरुवार को भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। उनके प्रचार कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को घेर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी के आसपास नारेबाजी करते हुए विरोध जताया और कथित तौर पर तोड़फोड़ की कोशिश भी की। इस दौरान कुछ समय के लिए सड़क जाम हो गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। घटना के दौरान दोनों पक्षों की ओर से “जय बांग्ला” और “जय श्री राम” के नारे लगाए गए, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय लोगों ने न केवल दिलीप घोष , बल्कि उनके साथ मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि हाल ही में रेलवे के नोटिस को लेकर इलाके में भय का माहौल था, लेकिन उस समय कोई भी बीजेपी नेता या प्रतिनिधि सामने नहीं आया। उनका कहना है कि चुनाव से ठीक पहले अचानक क्षेत्र में पहुंचने से लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। यह घटना खड़गपुर नगर पालिका के वार्ड संख्या 27 के पुरीगेट क्षेत्र में हुई, जहां कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद हालात सामान्य हुआ।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा में रफ़्तार का कहर जारी, सड़क पार कर रहे बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त जवान को कार ने रौंदा, मौत
There is no ads to display, Please add some



















































