Jamshedpur : मानगो शंकोसाई स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स में दिनदहाड़े 25 लाख रुपए के सोने के जेवरात की चोरी 

पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा, पुरा मानगो अपराधियों के गिरफ्त में

जमशेदपुर : मानगो उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड़ न.1 में रिफ्यूजी कॉलोनी के सामने स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स के दुकान में प्रात लगभग 11:30 बजे अपराधी ने दुकान में बैठे विश्वनाथ दत्त के बेटे अभिजीत दत्ता को झांसे में लेकर लगभग 25 लाख रुपए के सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए । चोरी का पूरा मामला दुकान में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद है चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार विश्वनाथ दत्ता ने मामले की जानकारी भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को दिया जानकारी मिलते ही विकास सिंह विश्वनाथ ज्वेलर्स पहुंचे । विकास सिंह को विश्वनाथ दत्ता ने बताया कि सोमवार की शाम को उनका 16 वर्षीय बेटा अभिजीत दत्ता दुकान में था उस समय एक लड़का जो टोपी पहना हुआ था दुकान में आकर लगभग ₹5500 का सोने का सामान खरीद के पैसा देकर चला गया । वही लड़का मंगलवार की सुबह लगभग 11:30 बजे जब विश्वनाथ दत्ता का बेटा अभिजीत दत्ता दुकान में था उसी समय दोबारा जाकर उसे सोने की जेवरात दिखाने की बात करने लगा जब अभिजीत दत्ता ने उसे गहने रखे हुए ड्रॉल खोलकर सोने के गहने दिखाने लगा उसी समय अपराधी ने स्वयं दोनों हाथ लगाकर ड्राल से सोने की जेवर से भरा हुआ एक बक्सा निकालकर अपने पीछे पैकेट में रख लिया जिसे सीसीटीवी कैमरे के रिकॉर्डिंग में साफ देखा जा सकता है कुछ देर बाद अपराधी अभिजीत दत्ता को गुमराह करके दुकान से सोने से भरा चोरी का डब्बा लेकर फरार हो गया । थोड़ी देर बाद जब अभिजीत को इसकी जानकारी मिली तो वह अपने पिताजी को फोन करके मामले की जानकारी दिया, जानकारी मिलते ही दुकान के मालिक विश्वनाथ दत्ता दुकान पहुंचे तो वें हतव्रत हो गए क्योंकि जो बक्सा चोरी हुआ था उसमें सबसे अधिक कीमत की सोने के गहने रखे हुए थे । विश्वनाथ दत्ता ने इसकी जानकारी विकास सिंह के साथ-साथ स्थानीय उलीडीह थाने में भी दिया । मौके में पहुंचे विकास सिंह ने कहा की पूरा जिला अपराधियों के गिरफ्त में आ गया है कोई भी ऐसा दिन नहीं जिस दिन अखबार की सुर्खियां मानगो में प्रतिदिन हो रहे अपराध की कहानी से सजी नहीं हो । विकास सिंह ने मामले की जानकारी वरीय पुलिस प्रशासन को देते हुए मामले का उद्वेदन करने को कहा साथ ही यह भी कहा कि अगर उद्भेदन में देरी होगी तो स्वर्णिक समाज सड़क पर उतरने का काम करेगा । मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, राजेश साहू ,दीपक दत्ता, निरंजन झा नीरज साहू सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी , गैस उपभोक्ता परेशान

Spread the love

Related Posts

Potka : 26 जुलाई को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में लगेगा एकदिवसीय रक्तदान शिविर

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के तत्वावधान में 26 जुलाई को पंचायत भवन में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला पार्षद सूरज मंडल और…

Spread the love

Jhargram : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की मौत मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई,  कलाकार जगतऔर स्थानीय लोगों में भारी रोष

झाड़ग्राम : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर कलाकारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time