पोटका : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका में गुरुवार को वैक्सीन टीकाकरण की शुरुआत की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनी महाकुड द्वारा दीप जलाकर वैक्सीनेशन अभियान का उद्घाटन किया। इस मौके पर वैक्सीन का फायदा को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रजनी महाकुड ने बताया कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव करेगा। यह वैक्सीनेशन उन लड़कियों को दी जा रही है जिनकी उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच हो और यह वैक्सीनेशन कार्यक्रम अगले 3 महीना तक चलती रहेगी।इस मौके पर डॉ सत्यनारायण भगत BAM मनोज शर्मा धर्मपाल मंडल , राखी कुमारी मालती कुमारी संतोष कुमार अजय कुमार सोनामुनी मार्डी, टुकटुकी मंडल एवं सहिया साथी आदि उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Potka : कोवाली विद्या मंदिर में हवन के साथ नए सत्र का शुभारंभ, वैदिक मंत्रों से गूंजा परिसर
There is no ads to display, Please add some



















































