Potka : पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रिनती बेसरा को दी श्रद्धांजलि

Lपोटका : भाजपा के वरिष्ठ नेता खेलाराम बेसरा की पत्नी रिनती बेसरा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दलबल के साथ उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत रिनती बेसरा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
चंपई सोरेन ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें इस दुखद घड़ी में ढांढस बंधाया और कहा कि यह अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस मौके पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नानी बाई की कठिनाई और भगवान पर अटूट विश्वास के वर्णन ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Medinipur : मेदिनीपुर शहर में श्रद्धा के साथ याद किए गए राष्ट्रपिता गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री 

मेदिनीपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को मेदिनीपुर शहर में श्रद्धा के साथ दोनों महापुरुषों को याद किया गया। सामाजिक…

Spread the love

Jhargram : झाड़ग्राम में दुर्गा पूजा में टाइट रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ का हुआऔपचारिक शुभारंभ

झाड़ग्राम : दुर्गापूजा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर झाड़ग्राम जिला पुलिस ने कमर कस ली है। पूजा के दौरान महिलाओं को सुरक्षित और निडर माहौल देने के उद्देश्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time