Jamshedpur : एक्साइज ड्यूटी में कटौती स्वागत योग्य कदम : अनिल मोदी

जमशेदपुर :  सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) श्री अनिल मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर विशेष एक्साइज ड्यूटी में की गई कटौती का स्वागत करते हुए इसे आमजन एवं व्यापार जगत के हित में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी निर्णय बताया है। श्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल पर 10 रुपये से घटाकर शून्य किए जाने से उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। इससे न केवल ईंधन की कीमतों में कमी आएगी, बल्कि परिवहन लागत घटने से वस्तुओं एवं सेवाओं की कीमतों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी का असर व्यापक रूप से अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। परिवहन, लॉजिस्टिक्स, कृषि एवं लघु उद्योगों सहित विभिन्न क्षेत्रों को इससे राहत मिलेगी। व्यापारियों के लिए लागत में कमी आने से बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को भी सस्ते दरों पर वस्तुएं उपलब्ध हो सकेंगी।
श्री मोदी ने आगे कहा कि यह निर्णय महंगाई पर नियंत्रण की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगा और आमजन की क्रय शक्ति को मजबूती देगा। उन्होंने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी निर्णयों से देश की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बर्मामाइंस कैरेज कालोनी अखाड़ा कमिटी ने विधायक मंगल कालिंदी को किया सम्मानित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

Spread the love

Jamshedpur : अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का निधन, बार कौंसिल व बार एसोसिएशन ने जताया शोक

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अनुराधा चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time