Jadugora : यूसिल के दो ठेका कर्मी की मौत के बदले रोजगार मामले में यूसिल प्रबंधन ने खड़े किए हाथ, पीड़ित विधवा महिला नौकरी की मांग को लेकर माइंस ऑफिस में धरने पर बैठी

मामला : दो साल पहले यूसिल ठेका कर्मी जयराम हांसदा व मृतक श्याम सोरेन की मौत के बदले रोजगार का

जादूगोड़ा : यूसिल की दो ठेका कर्मी स्वर्गीय जयराम हांसदा( तूरामडीह) व श्याम सोरेन ( जादूगोड़ा, बगुला साईं) की मौत के बदले रोजगार मामले में यूसिल प्रबंधन द्वारा सोमवार को जादूगोड़ा मे आयोजित बैठक मृतक ठेकाकर्मी की मौत मामले में रोजगार देने से यूसिल प्रबंधन द्वारा हाथ खड़े किए जाने में नया मोड़ आ गया है।इधर , पीड़ित विधवा महिला सोमवारी हांसदा ( पति स्वर्गीय जयराम हांसदा) व राम देव सोरेन ( पति स्वर्गीय रामदेव सोरेन ) ने यूसिल प्रबंधन द्वारा नौकरी के वायदे से मुकर जाने पर पीड़िता विधवा महिला भड़क गई व जादूगोड़ा माइंस परिसर में धरने पर बैठ गई। पीड़ित दोनों विधवा महिला का आरोप है कि बीते 15 जनवरी को हुई समझौते में नौकरी देने की बात पर हड़ताल वापस ली गई थी। आज सोमवार को आयोजित बैठक में कंपनीमुकर रही है। जिसको विरोध स्वरूप दोनों विधवा महिला प्लांट में बीते चार घंटे से अंदर में ही बैठी हुई है व नौकरी या पति की वापसी की मांग पर अड़ी है। यूसिल की सुरक्षा में जुटी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारियों का भी प्रयास असफल रहा।पीड़ित महिला द्वारा माइंस प्लांट परिसर में धरने पर बैठ जाने पर कंपनी प्रबंधन के हाथ _ पाव फूंकने लगी है व समाचार लिखे जाने तक जादूगोड़ा पुलिस भी मामले को सुलझाने में जुटी है। यहां बताते चले कि यूसिल ठेका कर्मी मृतक जय राम हासदा की मौत बीते 5 सितंबर को 2024 की तुरामडीह माइंस में हो गई थी जबकि जबकि एक अन्य ठेका कर्मी मृतक श्याम सोरेन ( यूसिल डैम) में 30 मार्च 25 में। हुई थी। दोनों मृतक के आश्रितों को नौकरी की मांग पर अड़ी है।
बैठक में शामिल यूसिल प्रबंधन व ठेका मजदूर प्रतिनिधि
जादूगोड़ा : आज की बैठक में प्रबंधक की ओर से डीजीएम राकेश कुमार, एम के साहू , गिरीश गुप्ता, आर के मिश्रा वही जनप्रतिनिधि के ओर से पूर्व जिला परिषद बाघराय मार्डी, मंगल सोरेन, सोभेन्दू मार्डी, रीना टुडू, धर्मू टुडू, सुनील हासदा, नबो किशोर मार्डी, सूरज पात्रो, गोरा पूर्ती, राम चंद्र मार्डी, रावदे सोरेन, सोमबार सोरेन, ने हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : पर्यावरण चेतना केन्द्र के निर्देशक सिद्धेश्वर सरदार के अग्रज अनिल सरदार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Spread the love

Related Posts

Potka : 26 जुलाई को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में लगेगा एकदिवसीय रक्तदान शिविर

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के तत्वावधान में 26 जुलाई को पंचायत भवन में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला पार्षद सूरज मंडल और…

Spread the love

Jhargram : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की मौत मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई,  कलाकार जगतऔर स्थानीय लोगों में भारी रोष

झाड़ग्राम : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर कलाकारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time