Gua : दंतैल हाथी की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; जांच में जुटा वन विभाग

गुवा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल अंतर्गत जैतगढ़ थाना क्षेत्र में एक दंतैल (नर) हाथी की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना कोल्हान वन क्षेत्र के मानिकपुर गांव की है, जहां गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने खेतों के समीप एक विशाल हाथी को मृत अवस्था में पड़ा देखा। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचित किया गया, जिसके बाद पशु चिकित्सकों की टीम के साथ विस्तृत जांच शुरू की गई। वन विभाग की प्रारंभिक जांच में हाथी की मौत करंट लगने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मौके पर ही नियमानुसार हाथी का पोस्टमार्टम किए जाने की तैयारी की गई है, जिसके बाद शव को दफनाया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हाथियों के लगातार मूवमेंट और फसलों को नुकसान से बचाने के लिए कई किसान खेतों के आसपास अवैध रूप से बिजली का करंट प्रवाहित कर देते हैं। ऐसी स्थिति में अक्सर वन्यजीव इसकी चपेट में आ जाते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में करंट से मौत की पुष्टि होती है, तो दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले पर विभाग की नजर बनी हुई है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Potka : पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रिनती बेसरा को दी श्रद्धांजलि

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : स्पेशल लोक अदालत में अधिक से अधिक एनआई एक्ट के मामले के निष्पादन पर जोर, PDJ ने की बैठक

    जमशेदपुर : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई. जिसमें आगामी 25 अप्रैल 2026…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा के चित्रेश्वर व बहुलिया में गाजन महोत्सव का  आगाज, दिखा अटूट आस्था और अदम्य साहस  

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के ऐतिहासिक चित्रेश्वर और बहुलिया (बाबा भूतेश्वर) शिव मंदिरों में सोमवार को सदियों पुरानी परंपरा और रोंगटे खड़े कर देने वाली आस्था के साथ गाजन पर्व…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time