Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के सौजन्य से साकची गोलचक्कर के पास रामनवमी के अवसर पर सहायता शिविर लगाया गया। शिविर में श्रद्धालुओं के बीच शर्बत, चना का घुघनी का वितरण किया गया। हजारों श्रद्धालु शिविर में आकर चना के घुघनी एवं शर्बत का सेवन किये। यहां प्राथमिक उपचार भी किया गया।
शिविर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, एच एस सैनी, एस एन सिंह, एमके सिंह, अनिल शर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, प्रवीण कुमार, आरके सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष रवि सिंह, महामंत्री अजय सिंह बब्बू ,क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी, कमेटी मेंबर आदि मौजूद थे। शिविर में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह समेत अन्य आगंतुक अतिथियों को अंगवस्त्र तथा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह रामनवमी के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को संयुक्त रूप से शुभकामनाएं दिये।
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि शहर की जनता एवं जिला प्रशासन रामनवमी के सौहार्दपूर्ण आयोजन में सहयोग के लिए बधाई के पात्र हैं। मैं भगवान श्रीराम जी से कामना करता हूं कि हम राम भक्तों पर इसी तरह कृपा बनाएं रखें।
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि जमशेदपुर शहर आपसी भाईचारे के साथ पर्व त्यौहार मनाने के लिए प्रसिद्ध रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और चौकसी के कारण हर वर्ष शांति पूर्वक तरीके से धार्मिक आयोजन सफल होता रहा है। सबों को इस महान की ढ़ेरों शुभकामनाएं।

इसे भी पढ़ें  : Bahragora : बहरागोड़ा में रामनवमी की धूम: परंपरा, पराक्रम और आस्था का दिखा अनूठा संगम


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time