Potka : रामनवमी जुलूस में रामभक्तों की सेवा में आगे आए संगठन, डीलर संघ ने किया पेयजल व मिठाई का वितरण

पोटका : रामनवमी के अवसर पर निकले भव्य जुलूस में सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। जुलूस में शामिल हजारों रामभक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीलर संघ पोटका, राजस्थानी सेवा संघ, विभिन्न क्लबों एवं संस्थाओं के साथ-साथ कई लोगों ने निजी स्तर पर प्रसाद वितरण का आयोजन किया।

इसी कड़ी में डीलर संघ पोटका द्वारा की गई पहल विशेष रूप से सराहनीय रही। संघ के अध्यक्ष अनवर अली के नेतृत्व में जुलूस मार्ग पर जगह-जगह शुद्ध पेयजल एवं मिठाई का वितरण किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी में काफी राहत मिली।

इस सेवा कार्य में संघ के सदस्य जितेंद्र गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, सागर गुप्ता और तपन मिश्रा सक्रिय रूप से जुटे रहे। जुलूस में शामिल सैकड़ों रामभक्तों ने इस व्यवस्था का लाभ उठाते हुए आयोजनकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबी जुलूस यात्रा और गर्म मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से यह पहल की गई, ताकि उन्हें शुद्ध पेयजल और प्रसाद उपलब्ध कराकर उनके उत्साह को और बढ़ाया जा सके। पूरे आयोजन के दौरान मार्ग में सेवा भाव का माहौल बना रहा, जिसे लोगों ने खूब सराहा।

इसे भी पढ़ें : Potka : रामनवमी पर हल्दीपोखर में निकली भव्य हनुमान झांकी, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time