पोटका : रामनवमी के अवसर पर पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर में विजय बजरंग अखाड़ा द्वारा भव्य हनुमान झांकी का आयोजन किया गया। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली इस झांकी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। विजय बजरंग अखाड़ा द्वारा आयोजित इस झांकी में भगवान हनुमान की भक्ति को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। झांकी हल्दीपोखर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर एवं पानी डालकर स्वागत किया।
इस दौरान एक विशेष परंपरा के तहत श्रद्धालुओं ने हनुमान जी और राक्षस स्वरूप झांकी में शामिल कलाकारों को पानी से स्नान कराकर अपनी आस्था प्रकट की। झांकी के माध्यम से भगवान राम के प्रति हनुमान जी की अटूट भक्ति और समर्पण को जीवंत रूप में दर्शाया गया, जिसने लोगों को भाव-विभोर कर दिया। रामनवमी के इस पावन अवसर पर पूरे पोटका क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। घर-घर में बजरंगबली का ध्वज लगाया गया और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की।
इसे भी पढ़ें : Potka : उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ व्रत संपन्न, घाट पर श्रद्धा और आस्था का उमड़ा सैलाब
There is no ads to display, Please add some



















































