मुरी : बुढाम श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित चैत्र दुर्गा पूजा में महानवमी के दिन पंडालों में भक्तों की भीड़ दिखी। भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा की तथा उनसे आशिर्वाद मांगा. बुढ़ाम में वर्ष 2000 से पूजा होते आ रही है। पुरोहित मृत्यंजय पांडे ने विधिवत दुर्गा मंत्रोच्चारण के साथ दुर्गा के नव रूपों का आवाह्न किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। पूजा समाप्ति के बाद आरती हुआ और भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। शाम को खिचड़ी का भोग प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में नव दुर्गा पूजा कमिटी के सोना राम महतो, संजय दता, विभुति गोराई, राजेश कुमार महतो, शाम मोदक, धासीराम महतो, फनीभुषण महतो, करमा मुंडा, वीर सिंह महतो, महेन्द्र महतो, ठाकुर दास मुंडा, उपेन नाथ महतो समेत अन्य सदस्यों ने तन मन से योगदान दिया। अंत में आसते बोछोर आमर होवे की गूँज सुनाई दी।
इसे भी पढ़ें : Muri : राममय हुआ सिल्ली शहर, रामनवमी पर भगवा झंडे की बढ़ी बिक्री
There is no ads to display, Please add some



















































