जमशेदपुर : लौहनगरी की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा शोभायात्रा का आयोजन साकची बाजार से हुआ। जय श्री राम के नारों से पूरा साकची गूंज रहा था। शोभायात्रा साकची के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पूजा पंडाल में आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन किया गया। 65 सदस्य डंका ने राम धुन पर सभी को झुमाया साथ ही सोनीपत से आई
राम दरबार, राधा कृष्ण, शिव पार्वती, सिंदूरी हनुमानजी, शिव तांडव की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। भव्य आतिशबाजी का भी व्यवस्था देखने को मिली। पूर्वी भारत का एक अर्ध-शास्त्रीय नृत्य, छऊ नृत्य भी आकर्षक का केंद्र थी।
शनिवार को निकलेगा विसर्जन जुलूस
28 मार्च को संध्या 04:00 बजे विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा। विसर्जन जुलूस में हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन, मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन एवं शहरवाशियों के विशेष आग्रह पर हनुमानजी झांकी को आमंत्रित किया गया है जो जुलूस का मुख्य आकर्षण रहेगी। बाल मंदिर सेवा समिति विगत 50 वर्षों से रामनवमी महोत्सव का आयोजन करती आ रही है। जमशेदपुर के शांतिप्रिय जनता का सहयोग, स्नेह हमेशा मिलता आया है। समिति से सन्नी संघी ने जमशेदपुरवाशियों से जुलूस में शामिल होने की अपील की है।
समर्पित टीम ने किया अनूठा प्रयास
इस आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के समर्पित सदस्यों
में मुख्य रूप से सुमन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, अंकित मोदी, अभिषेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रिंकू जालुका, कृष्णा अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, बजरंज अग्रवाल, संतोष पांडेय, नरेश संघी, प्रणय गुप्ता, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुरेश खेमका, राहुल चौधरी, अंशुल रिंगासिया, पुरषोत्तम जोशी, बजरंग लाल अग्रवाल, बबलु अग्रवाल का विशेष योगदान रहा.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, क्षेत्र के खुशहाली की कामना की
There is no ads to display, Please add some


















































