ग्राम विकास विद्यालय में पूर्व छात्रों का मिलन समारोह आयोजित

छात्रों ने पुरानी यादों को किया ताजा, विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व छात्र हुए थे शामिल. 

मुरी : सिल्ली रामडेरा स्थित मृग पुनर्वास केंद्र के पास ग्राम विकास उच्च विद्यालय के 1984 बैच के मैट्रिक पास करने वाले पूर्व छात्रों का मिलन समारोह और पिकनिक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पटना, रांची एवं सिल्ली के छात्र सुबह ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए. इन छात्रों में व्यवसायी, कृषक, शिक्षक, उषा मार्टिन, रेलवे आदि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व छात्र शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : बड़ामारी-कांकी पुलिया बनकर तैयार, गम्हरिया से चांडिल, चौका, पुरूलिया की दूरी होगी कम

 

गले लग कर छात्रों ने एक-दूसरे का स्वागत किया

छात्रों ने एक-दुसरे का स्वागत कर हालचाल पूछा तो कई छात्र भावुक भी हो गए.  सभी ने अपने पुराने दिनों की यादों को ताजा करते हुए कुछ मस्ती व हंसी ठिठोली भी किया. छात्रों ने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास को तरोताजा किया. सामुहिक भोजन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया. मौके पर संजीव कुमार भगत, समीर सिंह, मथुर प्रसाद महतो, अनंत सिंह, अरुण जालान, निरंजन महतो, रामानुज गुप्ता, प्रभु दयाल चौधरी, सुनील महतो, पुरंदर महतो, ठाकुरदास महतो, जम्मू महतो, विपिन बिहारी देवरत्न, दिनेश पांडे, घनेनाथ महतो,  ब्रजभूषण महतो,  मनोज कुमार महतो, विश्वेश्वर महतो,  भागीरथ हजाम,  मोहनलाल महतो,  राजेंद्र उरांव,  अनुज सिंह,  रामानुज गुप्ता आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : महाकाल महोत्सव में गूंजे ऊँ नमः शिवाय एवं हर हर महादेव के महामंत्र, लोगों की सुख, समृद्धि का की गई कामना

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time