Baharagoda : आस्था का सैलाब : बाबा धूलेश्वर शिव मंदिर में कलश स्थापना के साथ दो दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ

  • स्वर्णरेखा तट से निकली भव्य कलश यात्रा, मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के केसरदा पंचायत अंतर्गत चंचलदा पठानडीहा गांव स्थित बाबा धूलेश्वर शिव मंदिर परिसर में शनिवार को दो दिवसीय महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकली कलश यात्रा से हुई। सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु गुहियापाल स्थित स्वर्णरेखा नदी के तट पर एकत्रित हुए, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरकर कलश यात्रा निकाली गई। ढोल-मंजीरों की थाप, संकीर्तन और भक्ति गीतों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु जयघोष करते हुए मंदिर प्रांगण तक पहुंचे, जिससे केसरदा पंचायत में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : धालभूम क्लब में देर रात डीजे बजाने पर पुलिस की कार्रवाई, सिस्टम जब्त

दो दिनों तक चलेगा विशेष पूजन, ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी

मंदिर पहुंचने के बाद विधि-विधान से कलश स्थापना की गई और विशेष पूजन-अनुष्ठान की प्रक्रिया आरंभ हुई। यज्ञ के दौरान क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जा रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने व्यापक तैयारियां की हैं। व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालने में दीपक सिंह, हृषिकेश गिरि, शिव शंकर दास, सुनील खामराई, तपन देहुरी, पलाश गिरि, शिव लाल देहुरी, नेहरू खामराई, राहुल सिंह, मंगल विसोई, अजय गिरि, देव शंकर सिंह और समीर विसोई सहित कमेटी के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी से पूरा क्षेत्र आस्था और भक्ति में सराबोर नजर आया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और संस्कृति को सशक्त करने का माध्यम : काले 

लक्ष्मीनगर में आयोजित पार्थिव पूजन, शिव कथा में शामिल हुए काले जमशेदपुर : युवक संघ दुर्गा पूजा समिति, लक्ष्मीनगर (प्रेम नगर) द्वारा आयोजित भव्य पार्थिव पूजन एवं शिव कथा कार्यक्रम…

Spread the love

Jamshedpur : बेटी के प्रति पिता के निस्वार्थ प्रेम और ईश्वर पर पूर्ण समर्पण के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

अटूट भक्ति और भगवान की कृपा का अद्भुत प्रसंग का संदेश के साथ नानी बाई रो मायरो कथा का समापन जमशेदपुर : साकची बोधि मंदिर मैदान में चल रहे धार्मिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time