Bahragora: बहरागोड़ा महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई और राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संविधान के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना (Preamble) का सामूहिक पाठ से हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वी.एम. तिरु ने संविधान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को उनके अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों का ईमानदारी से पालन करने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर भाषण और क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। परिणाम इस प्रकार रहे—

भाषण प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान: शर्मिष्ठा घोष
द्वितीय स्थान: दीपीका बेरा
तृतीय स्थान: शिल्पी साव

क्विज प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान: रुद्राभिषेक मन्ना
द्वितीय स्थान: बिनोद सिंह
तृतीय स्थान: सीता मुर्मू

कार्यक्रम में NSS के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. पी. के. चंचल और तिलेश्वर रविदास सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *