Chaibasa: नोवामुंडी में वृद्ध दंपति की निर्मम हत्या मामले का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

गुवा:  गुवा थाना क्षेत्र के लिपुंगा गांव स्थित बालमुचू टोला में 24 नवंबर की रात हुई दोहरी हत्या का पुलिस ने तेजी से खुलासा कर दिया है। वादी चरण बालमुचू के आवेदन पर गुवा थाना में कांड संख्या 48/2025, दिनांक 25.11.2025 दर्ज की गई थी। आवेदन में आरोपी के तौर पर जंगम बालमुचू को नामजद किया गया था। आरोपी पर वादी के माता-पिता, स्व. सेरगया बालमुचू और मुक्ता बालमुचू, की हत्या का आरोप है।

कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, चाईबासा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा (किरीबुरू) के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम में गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के सदस्य शामिल थे।

जांच के दौरान पुलिस ने दो स्वतंत्र साक्षियों की मौजूदगी में आरोपी जंगम बालमुचू (35 वर्ष), पिता बुधराम बालमुचू, निवासी लिपुंगा (साकेझार टोला) को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। इसके साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया।

टीम में शामिल अधिकारियों की भूमिका
इस छापामारी टीम में शामिल थे—

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा (किरीबुरू)
गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार
बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उराँव, सीमल हांसदा
गुवा थाना के ललन कुमार मंडल, गणेश शंकर गौड़, सतीश कुमार सिंह सहित अन्य सशस्त्र बल सदस्य

 

 

इसे भी पढ़ें :  Chaibasa: नोवामुंडी में वृद्ध दंपति की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में दहशत 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, बोले- झारखंड न कभी झुका है, न झुकेगा

जमशेदपुर : वीर शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर शनिवार को कदमा उलियान स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज में स्तनपान दिवस मनाया गया, विद्यार्थियों ने किया जागरूक

पोटका: रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में स्तनपान सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नर्सिंग विभाग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, करनडीह एवं सीएचसी जुगसलाई पहुंचकर मरीजों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time