Bahragora: बहरागोड़ा में क्रिकेट का महाकुंभ, फाइनल टीम के लिए दो दिन का अभ्यास शुरू

बहरागोड़ा:  गुरुवार से बहरागोड़ा के बीणापानि स्टेडियम परिसर में 18वीं विजय वोस मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए प्रखंड स्तरीय टीमों का गठन शुरू हो गया। दो दिन तक चलने वाले अभ्यास सत्रों के बाद ही फाइनल टीम का ऐलान किया जाएगा।

 

सेलेक्शन ट्रायल के बाद कमेटी ने बहरागोड़ा A और बहरागोड़ा B नाम की प्रारंभिक टीमों के लिए 40 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया। इस सूची में पुराने और नए खिलाड़ियों का मिश्रण है। चुनिंदा खिलाड़ियों में राहुल टुडू, आयुष्मान सिंह, कृष्णा पात्र, देवजित पात्र, मोहन सिंह, कपिल मिश्रा, मोहसिन सादाब, कौशिक महाकुंड, आयुष होता, परमेश्वर टुडू, श्रेया महापात्र और प्रियंका कर शामिल हैं। इसके अलावा छोटन महतो, जीत साव, देव कुमार बेरा, आर्यन शुक्ला, हामाद हुसैन, अनुराग सिंह, राहुल पंडित, साहिल सिंह, कुंदन महापात्र, गुड्डू सिंह और पिटु पात्र जैसे ऊर्जावान खिलाड़ी भी इस पूल में हैं।

 

अभ्यास सत्रों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस और टीम समन्वय का बारीकी से आकलन किया जाएगा। इन सत्रों के आधार पर टूर्नामेंट के लिए सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ियों वाली फाइनल टीम का चयन होगा।

 

निष्पक्ष चयन सुनिश्चित करने के लिए कमेटी के वरिष्ठ सदस्य अशोक कुमार कर, मनोज पाठक, तरुण मिश्रा, आलोक दे, महफूज अंसारी, आफाक आलम, तपेश महापात्र, ध्रुव राय, शंकर पाल और तरुण बेरा मौजूद रहे।

 

पूरे बहरागोड़ा की नजरें अगले दो दिनों के अभ्यास सत्रों पर टिकी हैं, जिसके बाद क्रिकेट के इस महाकुंभ की फाइनल टीम का ऐलान किया जाएगा।

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

    Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

    Spread the love

    Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

    जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *