जमशेदपुर: बिहार की राजनीति में गुरुवार को एक बार फिर ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत कई नए मंत्रियों ने भी शपथ ली।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रघुवर दास ने शपथ ग्रहण पर बधाई देते हुए कहा कि यह कदम बिहार के लिए एक नई स्थिर और मजबूत सरकार की शुरुआत है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और सभी नवनियुक्त मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं।
रघुवर दास ने कहा कि एनडीए के नेतृत्व में बनी यह सरकार बिहार में स्थिरता, विकास और बेहतर प्रशासन का नया अध्याय लिखेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने सुशासन और विकास की स्पष्ट इच्छा दिखाते हुए एनडीए को मजबूत जनादेश दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन सरकार’ बिहार के विकास को नई गति देगी। उन्होंने कहा कि नई सरकार तेज प्रगति, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर प्रशासन और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करेगी।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































