Jharkhand: भाजपा किसान मोर्चा के जय प्रकाश पांडेय ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर लौटने पर दी बधाई

जमशेदपुर:  भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता और झारखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने बिहार में एनडीए की शानदार जीत और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर लौटने पर बधाई दी।

जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि बिहार में एनडीए की यह जीत जंगल राज से मुक्ति, विकास और सुशासन की जीत है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने राज्य के विकास के लिए अपनी पूरी शक्ति झोंक दी है। भाजपा और लोक जनशक्ति पार्टी भी इस काम में प्रमुख स्तंभ के रूप में योगदान दे रही हैं।

अब तक लगभग 26 मंत्रियों की घोषणा हुई है। जय प्रकाश पांडेय ने बताया कि इस कैबिनेट में राज्य के पिछड़े जिलों और पिछड़े विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों पर विशेष ध्यान रखा गया है।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अन्य राज्यों की तरह अपने राज्य का विकास चाहती है, ताकि पलायन रोका जा सके और युवाओं को राज्य में ही रोजगार मिल सके। एनडीए अपने घोषणा पत्र में शामिल सभी सुविधाओं को लागू करेगी।

जय प्रकाश पांडेय ने आगे कहा कि यह जीत एनडीए की लगातार बढ़ती ताकत की ओर इशारा करती है। यदि झारखंड में भाजपा और एनडीए मिलकर सही ढंग से काम करें, तो एक दिन राज्य में भी सरकार बनना निश्चित है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : CM हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का निधन, विधायक सरयू राय ने जताया शोक

    जमशेदपुर :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी रूपी सोरेन के निधन पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने यहां जारी शोक संदेश में…

    Spread the love

    Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा पर देश को गर्व –  काले

    जमशेदपुर महानगर द्वारा “विकसित भारत संकल्प यात्रा“ के गरिमामय आयोजन में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time