Jamshedpur: बाल मेले में उभरी कला की चमक, पैक्स सोय मुर्मू ने बनाया शानदार स्केच

जमशेदपुर:  जमशेदपुर में चल रहे चतुर्थ बाल मेला 2025 में गुरुवार का दिन कला और रचनात्मकता के नाम रहा। बच्चों के साथ-साथ बड़ी संख्या में कलाकार भी पहुंचे, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से मेले को खास बना दिया।

कार्यक्रम का आकर्षण रहे युवा कलाकार पैक्स सोय मुर्मू। उनके सामने बैठी थीं कुमारी खुशी, जो टाटा स्टील में कार्यरत हैं। पैक्स ने कुछ ही मिनटों में उनकी भाव-भंगिमाओं को हू-ब-हू कैनवास पर उकेर दिया।

स्केच की खासियत थी—

  • फाइन लाइनें,
  • तेज़ और साफ स्ट्रोक,
  • बिना किसी ओवरलैप के सटीक आकृति,और ब्लैक एंड व्हाइट शेड्स का परफेक्ट बैलेंस।

पहले श्याम-श्वेत स्केच और फिर उसके बाद कलर लेयर—देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर गई। स्केच देखकर खुशी खुद बोल उठीं, “वाह!”

बाल मेले में कई नामी चित्रकार भी शामिल हुए। इन सभी को कोऑर्डिनेट कर रहे थे रांची के प्रतिष्ठित चित्रकार-शिल्पकार दीपांकर कर्मकार। वही दीपांकर जिन्होंने एक दिन पहले ही राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को उनका हस्तनिर्मित पोट्रैट भेंट किया था और राज्यपाल उसे अपने साथ लेकर गए।

इस मौके पर प्रसिद्ध चित्रकार मुक्ता गुप्ता भी उपस्थित रहीं। उन्होंने इसी माह चार दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की थी, जिसमें देशभर के 25 नामी चित्रकार शामिल हुए थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: बहरागोड़ा में क्रिकेट का महाकुंभ, फाइनल टीम के लिए दो दिन का अभ्यास शुरू


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक में एसएसपी ने मातहतों को दिए हर हाल में अपराध नियंत्रण के निर्देश, शहरभर में लगेंगे 300 नए सीसीटीवी कैमरे

जमशेदपुर : जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन, नशे और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस की मासिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time