Jamshedpur: छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट मामले में पीड़िता ने सिटी SP से लगाई न्याय की गुहार

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में सोमवार शाम छेड़खानी का विरोध करने पर एक बड़ा हमला सामने आया है। इस घटना में अननिकेत कुमार सिंह और उनकी मां शोभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों वर्तमान में टाटा मोटर्स अस्पताल के आईसीयू और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हैं।

पीड़िता नंदिनी कुमारी के मुताबिक, 17 नवंबर को वह टेल्को के न्यू मार्केट की ओर जा रही थी। इस दौरान रोहित उर्फ कच्छा, रोशन कुमार और एक अन्य युवक उसका पीछा करते हुए गंदी-गंदी गालियां देने लगे। विरोध करने पर उन्होंने उसके कपड़े और बाल पकड़कर गलत हरकत करने की कोशिश की।
नंदिनी के शोर मचाने पर वे रुक गए, जिसके बाद उसने फोन कर अपनी मां और भाइयों को बुलाया।

फरसा और तलवार लेकर पहुंचे 15 लोग
नंदिनी बताती हैं कि उसी वक्त आरोपियों ने अपने दोस्तों को फोन कर बुलाया और कहा—“फरसा, तलवार लेकर आयो।” कुछ ही देर में 15 लड़के गाड़ियों में सवार होकर पहुंच गए। इनमें रोहित के पिता अशोक कुमार और चाचा मुकेश कुमार उर्फ भोइला भी शामिल थे। सभी के हाथों में फरसा, तलवार और हॉकी स्टिक थी। आते ही उन्होंने नंदिनी के भाई और मां पर हमला करना शुरू कर दिया।

फरसा से गर्दन पर वार, मां पर तलवार से हमला
हमले के दौरान रोहित उर्फ कच्छा ने नंदिनी के भाई अननिकेत कुमार सिंह की गर्दन पर फरसा से वार किया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।
मां शोभा देवी को भी बचाने के दौरान रोशन कुमार ने तलवार से घायल कर दिया।

सिटी एसपी से की न्याय की गुहार
नंदिनी ने टेल्को थाने में 4–5 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर वह गुरुवार को सिटी एसपी को ज्ञापन सौंपने पहुंची।
उन्होंने मांग की है कि रोहित उर्फ कच्छा, रोशन कुमार, उनके पिता अशोक कुमार और चाचा मुकेश कुमार उर्फ भोइला के खिलाफ कड़ी और त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: बाल मेले में उभरी कला की चमक, पैक्स सोय मुर्मू ने बनाया शानदार स्केच


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मुख्यमंत्री की मां के निधन पर TMWU के अध्यक्ष व महामंत्री ने शोक व्यक्त किया

जमशेदपुर : स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूबी सोरेन के निधन पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके…

Spread the love

Jamshedpur : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जल्द हटाए जाएं : सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर : लोकतंत्र की हत्या करने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जल्द हटाए जाएंगे। इस मामले में मोदी सरकार जितनी देरी कर रही है, सरकार के खिलाफ पूरे देश…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time