Bahragora: छह जंगली हाथियों की दस्तक से गांव में दहशत, खेत छोड़ भागे किसान

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित लुगाहारा जंगल में गुरुवार सुबह छह जंगली हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया. जैसे ही लोगों ने खेतों और जंगल के किनारे हाथियों को घूमते देखा, खेत में काम कर रहे किसान काम छोड़कर जान बचाने के लिए भाग निकले.

इस घटना की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टीम हाथियों को आबादी वाले इलाके से दूर भगाने की कोशिश में जुटी है. विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है और हर मूवमेंट पर नज़र रखी जा रही है.

ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे जंगल की ओर न जाएं और हाथियों के पास जाने से बचें. साथ ही लकड़ी या मशरूम बीनने के लिए जंगल में जाने से भी मना किया गया है.

इस तरह की घटनाएं इलाके में पहले भी हो चुकी हैं, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है. जरूरत है कि वन विभाग और प्रशासन इस तरह की स्थितियों के लिए दीर्घकालिक योजना बनाए, ताकि जान-माल का नुकसान रोका जा सके.

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: तीन कमरे, 186 छात्र – कभी बरसात तो कभी धूप, दालान में बैठकर पढ़ रहे हैं मासूम

Spread the love

Related Posts

Potka : झारखंड-ओड़िशा सीमा पर जंगल किनारे अज्ञात युवती का जला शव बरामद, हत्या की आशंका

पोटका: झारखंड-ओड़िशा बॉर्डर स्थित जंगल के किनारे बुधवार को 35 से 40 वर्षीय अज्ञात युवती का जला हुआ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना…

Spread the love

Potka : कालिकापुर में डायन के संदेह में वृद्ध महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर में डायन के संदेह में वृद्ध महिला की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. पोटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *