Bahragora: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

बहरागोड़ा: गुरुवार सुबह बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-49 पर झाझीया चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार दीपक मुंडा (30), निवासी टोटासाई, सांड्रा पंचायत, की मौके पर ही मौत हो गई.

तेज रफ्तार बनी मौत की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दीपक मुंडा बहरागोड़ा से मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे. तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में उन्हें कुचल दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक के शरीर का एक हिस्सा सड़क पर ही अलग हो गया.

पुलिस जांच में जुटी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. पोस्टमार्टम के लिए शव को घाटशिला भेजा गया है. इधर, दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur  : स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : NTTF के 6 छात्र जापानी रोबोटिक्स कंपनी फैनुक में पांच लाख के पैकेज पर लॉक

जमशेदपुर : एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आरडीटाटा तकनीकी संस्थान में बीते दिनों फैनुक कंपनी द्वारा कैंपस सलेक्शन का आयोजन किया गया। जिसमें लिखित परीक्षा, छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा, तकनीकी क्षमता…

Spread the love

Jamshedpur : बोड़ाम में घर का ताला तोड़कर पांच खस्सी की चोरी, चार पहिया से आए थे चोर, थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के आंधारझोर गांव स्थित केंदडीह टोला में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर पांच खस्सी (बकरी) की चोरी कर ली। चोरी की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *