गम्हरिया: टायो कॉलोनी में इमारत ध्वस्त होने के बाद खुले आसमान के नीचे जीवन गुजार रहे पीड़ित परिवारों से विधायक जयराम महतो ने मुलाकात की. उन्होंने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों को सांत्वना दी.
राहत दिलाने का दिया आश्वासन
विधायक ने तत्काल उपायुक्त से दूरभाष पर वार्ता कर पीड़ित परिवारों के लिए वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने प्रशासन से शीघ्र राहत प्रदान करने का आग्रह किया ताकि प्रभावित परिवार सुरक्षित स्थान पर रह सकें.
खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर लोग
गौरतलब है कि सोमवार को ई-ब्लॉक की आठ क्वार्टर वाली बहुमंजिला इमारत अचानक ध्वस्त हो गई थी. हादसे के बाद से विस्थापित परिवार पेड़ों के नीचे रहने को मजबूर हैं. अब सभी की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं कि कब तक उन्हें स्थायी ठिकाने की सुविधा मिलती है.
इसे भी पढ़ें : Gamharia: TGS कॉलोनी के पीड़ितों से मिले विधायक चंपाई सोरेन, इंसाफ दिलाने का भरोसा
There is no ads to display, Please add some



















































