Adityapur: कुल्हाड़ी के हमले से घायल भोला बिरुवा की इलाज के दौरान मौत

आदित्यपुर: आरआईटी थाना के कुलुपटांगा स्थित बाबा आश्रम के पास में पति-पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था जिसमें पति भोला बिरूवा उर्फ रितेश बिरूवा की इलाज के दौरान मौत हो गई था जबकि पत्नी सुनिता मार्डी गंभीर रूप से घायल हैं। हमला 15 मई की रात की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा गया।मृतक के रिश्तेदार अजित बिरूवा के लिखित बयान पर राजेन्द्र मार्डी के खिलाफ आरआईटी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।

एक विशेष टीम गठित की गई

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने 24 घंटे के भीतर अभियुक्त राजेन्द्र मार्डी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया, और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, खून से सना हाफ टी-शर्ट तथा मोटरसाइकिल जब्त की गई। छापेमारी दल में आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार, एएसआई संजीत कुमार, हसनैन अंसारी तथा भोला नाथ बिरूवा, हबलदार विजय उराँव, आरक्षी सारजेन सोरेन सहित आरआईटी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

    जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

    Spread the love

    Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

    गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time