Chaibasa: IED धमाके की चपेट में आई सियाल पत्ता तोड़ने गई बच्ची, मौके पर ही मौत

मनोहरपुर:  सारंडा के दिघा–तिलापोसी जंगल में मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे एक 10 वर्षीय बच्ची सीरिया हारेंज आईईडी (बम) धमाके की चपेट में आ गई। बच्ची, जो दीघा गांव निवासी जयमसीह हारेंज की बेटी थी, अपने सहेलियों के साथ सियाल पत्ता तोड़ने जंगल गई थी।

जानकारी के अनुसार, बच्ची को नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने के लिए लगाई गई IED से गंभीर चोटें आईं। धमाके में उसके पैर के चिथड़े उड़ गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जराइकेला पुलिस और सीआरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

बिहार में वोटिंग से पहले जन सुराज के प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, दो राज्यों की वोटर लिस्ट में मिला नाम!

Spread the love

Related Posts

Gamharia : टायो कालोनी के आयुष कुमार ने सीविल सेवा परीक्षा में लाया 143 रैंक, कोलकाता में टीसीएस में हैं कार्यरत

ग़म्हरिया : टायो कालोनी के रहने वाले आयुष कुमार ने यूपीएससी में 143 रैंक लाकर आईपीएस बने। उन्हें पहले प्रयास में ही यह सफलता हासिल हुई है। शुक्रवार को यूपीएससी का…

Spread the love

Jamshedpur : कीताडीह में शराब के नशे में युवक ने काटी गर्दन की नस, गंभीर हालत में MGMCH में कराया गया भर्ती 

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह ग्वालापट्टी में शुक्रवार की रात एक युवक ने आपसी विवाद के दौरान गले की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। गंभीर रूप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *