बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के बरसोल थाना इलाके के बेहड़ा गांव में आज एक हृदयविदारक हादसा हुआ. 62 वर्षीय अपूर्व घटवारी पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
सूत्रों के अनुसार आज अपूर्व किसी काम से घर से निकले थे, तभी रास्ते में मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इस हादसे के लिए घटवारी तैयार नहीं थे, जिस वजह से कुछ ही देर में वे लहूलुहान होकर गिर पड़े. घायल अवस्था में ही उन्होंने किसी तरह अपने बेटे को फ़ोन किया।
मामले की जानकारी मिलते ही बेटे ने तुरंत एक निजी वाहन की व्यवस्था की तथा पिता को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया. जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. अपूर्व घटवारी की अचानक मौत से परिवार और गांव के लोग गहरे सदमे में हैं। पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
इसे भी पढ़ें :
Chaibasa: IED धमाके की चपेट में आई सियाल पत्ता तोड़ने गई बच्ची, मौके पर ही मौत
There is no ads to display, Please add some



















































