Chaibasa: मधु-गीता कोड़ा ने नो-एंट्री आंदोलन के पीड़ितों से की मुलाकात, न्याय की उठाई मांग

चाईबासा:  पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने घाटशिला उपचुनाव के कार्यक्रम से लौटकर चाईबासा सदर प्रखंड के बादुडी गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उन आदिवासी परिवारों का हाल-चाल लिया, जो 27 अक्टूबर को नो-एंट्री आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज में घायल हुए थे और जिनके परिजन अभी भी जेल में हैं।

मधु कोड़ा ने कहा कि नो-एंट्री की मांग सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी रोकने के लिए की गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन जनता का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा, “प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ना निंदनीय और अलोकतांत्रिक है।”

कोड़ा ने बताया कि प्रशासन का यह कदम गरीब और आदिवासी परिवारों के साथ अन्याय है। उन्होंने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं की चुप्पी को इस अन्याय की मौन स्वीकृति बताया। उन्होंने मांग की कि सभी निर्दोष गिरफ्तार आंदोलनकारियों को तुरंत रिहा किया जाए और घायल परिवारों को उचित मुआवजा एवं न्याय मिले।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी पीड़ित आदिवासी परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरे के दौरान भाजपा के गुलशन सुंडी, जय किशन बिरुली, टाइगर हेंब्रम और स्माइल सिंह दास सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: मोटरसाइकिल सवार अपराधी ने झपट्टा मारकर बुजुर्ग महिला से छीना पर्स

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टेल्को हिलटॉप की तपस्या चटर्जी ने जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में जीता ‘सोशल मीडिया स्टार’ का खिताब

स्कूल के साथ परिजन गौरवांवित, चिकित्सक बन समाजसेवा करना चाहती है तपस्या चटर्जी जमशेदपुर : टेल्को के हिलटॉप स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा तथा मानगो के रहने वाले तुहीन…

Spread the love

West Singhbhum : सारंडा के बीहड़ों में समाजसेवी संतोष पंडा ने मनाई रंगों की अनोखी होली, वंचित वर्ग के बच्चों के बीच बांटी खुशियां

गुवा/ पश्चिमी सिंहभूम :  सारंडा के दुर्गम जंगलों में होली का पावन पर्व इस साल भी खुशियों और मानवता के रंग से सराबोर रहा। सारंडा के प्रसिद्ध समाजसेवी संतोष पंडा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *