Chaibasa: रोटरी क्लब चाईबासा आयोजित कर रहा 6 दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर

चाईबासा:  रोटरी क्लब चाईबासा के तत्वाधान में 15 से 20 नवंबर 2025 तक खीरवाल धर्मशाला में एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शहर में लंबे समय बाद होने वाला स्वास्थ्य शिविर है, जिसमें विशेषज्ञ लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

शिविर का समय और संचालन
शिविर प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित होगा:

प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
दोपहर 4:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक

इस दौरान एक्यूप्रेशर चिकित्सा के विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह और उपचार देंगे।

कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन रितेश मूंधड़ा ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाना है। क्लब की सचिव हिना ठक्कर ने कहा कि शिविर के माध्यम से लोग अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान पा सकेंगे। क्लब के अध्यक्ष विकास दोदराजका ने बताया कि सभी प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और क्लब के सदस्यों को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

यह शिविर न केवल रोग निवारण के लिए मददगार होगा बल्कि शहरवासियों में स्वास्थ्य और सुकून के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: खूँटपानी मेला से चोरी हुई मोटरसाइकिलें बरामद, दो गिरफ्तार

 

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *