चाईबासा: बुधवार को सोनुवा रोड पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को मिली, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 नवंबर 2025 को लगभग 1:40 बजे वरीय पदाधिकारी को सूचना मिली कि कुछ अज्ञात व्यक्ति खूँटपानी मेला से मोटरसाइकिल चोरी कर सोनुवा की ओर भाग रहे हैं। सूचना के आधार पर ग्राम रामचन्द्रपुर स्थित सोनुवा रोड में वाहन चेकिंग लगाया गया।
करीब 2:10 बजे, दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति तेजी से आते दिखे। उन्हें रोककर पूछताछ की गई। जब उनसे वाहन के वैध कागजात मांगे गए, तो कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। सख्त पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे खूँटपानी मेला से मोटरसाइकिल चोरी करके ला रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त और उनके विवरण
अगस्ती प्रधान, उम्र 23 वर्ष, पिता- सुशांत प्रधान, ग्राम कुंजाडीह, थाना कुचाई, जिला सरायकेला-खरसवां
सुसेन प्रधान, उम्र 25 वर्ष, पिता- स्व० रतनाकर प्रधान, ग्राम गितिलता, टोला जामडीह, थाना खरसवां, जिला सरायकेला-खरसवां
बरामद मोटरसाइकिलें
- हीरो सुपर स्प्लेंडर – रजिस्ट्रेशन नं. JH06M9533
- हीरो होंडा सीडी डीलक्स – रजिस्ट्रेशन नं. JH06C8938
दोनों मोटरसाइकिलें सशस्त्र बल के समक्ष जप्त कर विधिवत सूची तैयार की गई।
इसे भी पढ़ें :
Chaibasa: झारखंड स्थापना दिवस पर जिले के गरीब परिवारों का सपना हुआ पूरा, मिला नया घर
There is no ads to display, Please add some



















































