Chaibasa: आदिवासी क्लब समिति का हुआ पुनर्गठन, लंकेश पुरती बने अध्यक्ष

गुवा:  आज गुवा पूर्वी पंचायत स्थित ज्ञान केन्द्र में आदिवासी क्लब समिति का पुनर्गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता गुवा मुण्डा मंगल पुरती ने की. नवनिर्वाचित समिति में लंकेश पुरती को अध्यक्ष, अजय लकड़ा को उपाध्यक्ष, मंगल दास पुरती को सचिव, मंगल बिरूवा को सह सचिव, द्रौपदी हेस्सा को कोषाध्यक्ष और जानो चातर को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया.

मौके पर पूर्व मुखिया कपिलेश्वर दोंगो ने समिति से समाज में नशामुक्ति, शिक्षा प्रसार, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं संस्कृति और परंपरा के संरक्षण पर ध्यान देने की अपील की. उन्होंने कहा कि क्लब को समाज के लोगों के रोजगार के क्षेत्र में भी जागरूक करेगा।

सुशील पुरती ने आगामी 6 से 9 नवंबर 2025 तक बड़ा बालजोड़ी (नोवामुंडी) में होने वाले षिरजोन 5.0 जनजातीय खेल महोत्सव में गुवा के सभी लोगों को शामिल होने का आग्रह किया।

इस मौके पर गुवा के अनेक आदिवासी बुजुर्ग, बुद्धिजीवी, महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से क्लब के नवीनीकरण का फैसला लिया गया। अंत में जोड़ीदार मुण्डा लंका पुरती ने समाज में एकता और प्रेमभाव बनाए रखने का संदेश दिया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Potka: पोटका विधायक संजीव सरदार पहुंचे हल्दीपोखर, छठ मइया से की क्षेत्र की खुशहाली की कामना

Spread the love

Related Posts

Baharagora : विधायक समीर मोहंती ने अखंड हरिनाम कीर्तन में टेका मत्था

बहरागोड़ा : प्रखंड के भरागाड़िया पंचायत अंतर्गत भरागाड़िया गांव में आयोजित पांच दिवसीय अखंड हरिनाम कीर्तन के अवसर पर शनिवार को स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल हुए। भक्तिमय माहौल…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो के सुनील की किस्मत चमकी, हैवेल्स के हर घर त्योहार दिवाली ऑफर में मिली 26 लाख की इलेक्ट्रिक कार

जमशेदपुर :  हैवेल्स के ‘हर घर त्योहार’ दिवाली ऑफर के तहत एक ग्राहक (सुनील कुमार, मानगो निवासी) की किस्मत चमक गई। साकची स्थित ओम प्रकाश अग्रवाल के हैवेल्स एक्सक्लूसिव गैलेक्सी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *