Jamshedpur: कुलबिंदर सिंह ने की सुधांशु ओझा के छठ वाले बयान की निंदा, भाजपा नेतृत्व से पूछे सवाल

जमशेदपुर:  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने महानगर भाजपा अध्यक्ष सुधांशु ओझा पर तीखा हमला बोला है. सिंह ने सुधांशु ओझा के सोशल मीडिया पर दिए बयान की निंदा करते हुए कहा कि केवल छठ पर्व ही नहीं, हर पर्व-त्यौहार हमें जोड़ते हैं, तोड़ते नहीं। कुलबिंदर सिंह ने पूछा कि ओझा ने पंजाबी, गुजराती, केरल और बंगाली समुदाय को छठ पर्व के बहाने निशाने पर क्यों लिया। उन्होने सुधांशु ओझा को इतिहास का अध्ययन करने सलाह भी दी. साथ ही यह भी पूछा कि इस समाज में वर्ण व्यवस्था किसने दिया है? किसने समाज को तोड़ने का काम किया? यदि हम मुगलों और अंग्रेजों को कहते हैं कि उन्होंने तोड़ने और बांटने का काम किया तो खुद सुधांशु ओझा भी तो उसी लाइन पर चल रहे हैं.

क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिर्फ यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा भारत का हर नागरिक श्रेष्ठ है चाहे वह राष्ट्रपति हो या भंगी की संतान, बस उन्हें साबित करने के लिए अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से सुधांशु ओझा ने पंजाबी, गुजराती, केरल और बंगाली को छठ पर्व के बहाने निशाने पर लिया है, वह माफी योग्य नहीं है।

कुलबिंदर सिंह ने इस बात की भी संभावना जताई कि शायद भाजपा अध्यक्ष को गीता एवं भगवान श्री कृष्णा पर भरोसा नहीं है जिन्होंने कर्म को ही सर्वोपरि बताया है. सिंह बोले कि पंजाबियों के बारे में यह कहना कि वे विदेश में जाकर टॉयलेट साफ करते है, सुधांशु ओझा की संकीर्ण रूढ़िवादी सोच को प्रदर्शित करता है.

कुलबिंदर सिंह ने कहा कि हम सभी सिख बिहार के प्रति नतमस्तक है क्योंकि हमारे दसवें गुरु गोबिंद सिंह ने इस पवित्र भूमि पर अवतार लिया। सम्राट अशोक हो या डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद हो या लोकनायक जयप्रकाश सभी युवाओं के ऊर्जा और प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने गांधी, पटेल, अंबानी, अडानी और टाटा जैसे उदाहरण देकर बताया कि सभी समुदाय देश की प्रगति में योगदान दे रहे हैं। साथ ही सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह, सम्राट अशोक, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे प्रेरणास्रोतों का उल्लेख किया।

सिंह ने जमशेदपुर में रहने वाले पंजाबी, गुजराती, केरल और बंगाली समुदाय को चेताया कि उन्हें यह सोचने की जरूरत है कि वे भाजपा के इस अध्यक्ष को अपने किसी सामाजिक एवं धार्मिक अनुष्ठान में अतिथि के रूप में स्वीकार करेंगे या नहीं।

कुलबिंदर सिंह ने सुधांशु ओझा के बयान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक्स ट्विटर के माध्यम से भेजा। उन्होंने सवाल किया कि क्या इसे भाजपा का अधिकृत बयान माना जाएगा और यदि नहीं, तो इस पर कार्रवाई कब होगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: आदिवासी क्लब समिति का हुआ पुनर्गठन, लंकेश पुरती बने अध्यक्ष

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : गोविंदपुर के राजेश कुमार रहस्यमय ढंग से लापता, गोविंदपुर थाने में परिजनों ने दर्ज करायी गुमशुदगी की रिपोर्ट

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर सामुदायिक विकास के पास रहने वाले राजेश कुमार उर्फ स्वामी राजेश आजाद विगत रविवार तड़के 3 : 30 बजे से रहस्यमय ढंग से लापता है। दु:ख…

Spread the love

Jamshedpur : मिर्जाडीह तालाब एवं सार्वजनिक रास्ते को मुक्त कराने की मांग, जेएचआरएएस ने आयुक्त को सौैंपा मांग पत्र

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाडीह गांव में तालाब की भराई एवं सार्वजनिक रास्ते पर कथित अतिक्रमण के मामले को लेकर झारखंड ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन (जेएचआरएएस) ने कोल्हान प्रमंडल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time