Chakradharpur: चक्रधरपुर फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी अमन कुमार गिरफ्तार

चक्रधरपुर:  चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में दिनांक 19.11.2025 को वादी मुकेश राम रवि उर्फ बम्बा के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में अभियुक्त अमन कुमार (22 वर्ष) पुत्र जोगेन्दर प्रसाद चौरासिया, निवासी पंडितहाता वार्ड नंबर-10, थाना चक्रधरपुर, जिला 50 सिंहभूम चाईबासा और मुकेश साव, निवासी हरिजन बस्ती, चक्रधरपुर पर वादी पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया था। प्राथमिकी संख्या 144/2025 के तहत धारा 109/3(5) बीएनएस 2023 और 27 आम्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

सक्रिय छापेमारी और गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर और सह थाना प्रभारी अवधेश कुमार के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर आवश्यक सूचनाएं एकत्र कीं और अभियुक्त अमन कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से 7.65 कैलिबर की पिस्तौल के तीन खोखे और एक पिलेट बरामद किया गया।

छापेमारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी
सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर
थाना प्रभारी, अवधेश कुमार
प्यारे हसन, अनुसंधानकर्ता, चक्रधरपुर थाना
आकाश कुमार, चक्रधरपुर थाना
चन्द्रदेव कु. मांझी, चक्रधरपुर थाना
सुनील पाण्डेय, चक्रधरपुर थाना
बिरबल चौबे, चक्रधरपुर थाना
दिलीप कुमार, चक्रधरपुर थाना एवं थाना सशस्त्र बल

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट मामले में पीड़िता ने सिटी SP से लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *