Jharkhand: नाइजर में अगवा हुए झारखंड के पांच मजदूर, मुख्यमंत्री सोरेन ने मांगी केंद्र से मदद

Spread the love

गिरिडीह: झारखंड के बगोदर प्रखंड के पांच मजदूरों का साउथ अफ्रीका के नाइजर में अपराधियों ने अपहरण कर लिया है. सूचना के अनुसार, इन मजदूरों को हथियार के बल पर अगवा किया गया है.

जैसे ही यह घटना सामने आई, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्परता दिखाते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के माध्यम से केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को मामले की जानकारी दी और मदद की अपील की.

 

काम की तलाश में विदेश गए थे मजदूर
झारखंड के विभिन्न इलाकों से कई मजदूर आजीविका के लिए विदेश जाते हैं. गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के मुंडरो गांव से एक और दोंदलो गांव से चार मजदूर जनवरी 2024 में काम के सिलसिले में नाइजर पहुंचे थे.

वे केपीटीएल कंपनी की ट्रांसमिशन लाइन परियोजना में कार्यरत थे. 25 अप्रैल को इसी कार्य के दौरान एक हथियारबंद समूह ने उन पर हमला किया और पांचों मजदूरों का अपहरण कर लिया.

 

अपहृत मजदूरों की पहचान
अगवा किए गए मजदूरों के नाम इस प्रकार हैं –

उत्तम महतो (मुंडरो, बगोदर)
संजय महतो (दोंदलो)
फलजीत महतो (दोंदलो)
चन्द्रिका महतो (दोंदलो)
राजू महतो (दोंदलो)

परिजनों का कहना है कि मजदूरों को हथियार के बल पर जबरन उठा लिया गया.

 

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से मांगी मदद
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए विदेश मंत्री एस जयशंकर से अनुरोध किया कि नाइजर में फंसे झारखंड के मजदूरों को शीघ्र भारत वापस लाया जाए.

सरकार ने संबंधित एजेंसियों के माध्यम से राहत कार्य में तेजी लाने की दिशा में पहल शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand: कश्मीर हमले के शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री, देंगे चार महीने का वेतन

Spread the love

Related Posts

Jharkhand: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, घोड़ाबांधा में हो रही पूजा – अन्य मंत्रियों को दी गई विभागी जिम्मेदारियां

Spread the love

Spread the loveरांची:  झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें ब्रेन स्ट्रोक की स्थिति में एयर एंबुलेंस से दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो…


Spread the love

Jharkhand: धनबाद, रांची, जमशेदपुर और देवघर के डाकघरों में आ गई यह मशीन, अब खुद कर सकेंगे स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री

Spread the love

Spread the loveरांची:  अब धनबाद, रांची, जमशेदपुर और देवघर के प्रधान डाकघरों में ग्राहक खुद ही स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री बुक कर सकेंगे. इसके लिए सेल्फ बुकिंग कियोस्क मशीनें लगाई…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *